पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में पौराणिक आख्यानों के पात्रों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस आयोजन का आरंभ डॉक्टर मुदिता चंद्रा, (संस्कार भारती संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर हिंदी विभाग वीमेंस विश्वविद्यालय ,पूर्व प्राचार्य एबीएम कॉलेज गोलमुरी )के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उनके साथ संस्कार भारती के महामंत्री विजय भूषण , संरक्षक कन्हैया अग्रवाल जी, साहित्य विधा प्रमुख डॉ अनीता शर्मा और सह प्रमुख सुधा गोयल जी ,सह महामंत्री उपासना सिन्हा, मीडिया प्रभारी अरुणा भूषण , नाट्य विधा प्रमुख अनुप कुमार भी उपस्थित थे । सभी अतिथियों को तिलक लगाकर,अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। स्वागत भाषण कॉलेज की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने दिया।
संस्कार भारती संस्था के बारे में साहित्य विधा प्रमुख सुधा गोयल जी ने विद्यार्थियों को बताया। क्विज का संचालन डॉक्टर अनिता शर्मा और उपासना सिन्हा ने किया।
क्विज के परिणाम इस प्रकार रहे- प्रथम स्थान--यमुना ग्रुप केटुटुन भकत और लक्ष्मी रानी महतो, द्वितीय स्थान-- गोदावरी ग्रुप के विकास भकत और राजकुमार, तृतीय स्थान--नर्मदा ग्रुप के स्नेहा विश्वकर्मा -पिंकु गिरी, सांत्वना पुरस्कार सिंधु ग्रुप के हसीना बास्के, कमला पिंगुवा और गंगा ग्रुप के सायन मुखर्जी -रोशनी कुमारी मंडल को दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर जयश्री पंडा ने किया। छात्राओं ने गीत संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी गरिमा पूर्ण बना दिया।
डॉक्टर मुदिता चंद्रा ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज के समय में सभी विद्यार्थियों को भारतीयता की जड़ों को पकड़कर आगे बढना चाहिए तभी राष्ट्र समृद्ध होगा।
संस्था संस्कार भारती की ओर से विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन राम बचन जी ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म और भारत के इतिहास, पुराणों के बारे में जानकारी देना नैतिकता आधारित शिक्षा के लिए अपरिहार्य शर्त है ।
No comments:
Post a Comment