Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ध्वज पूजन संपन्न, डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन किया गया Flag worship completed, flag worship was done by Hindu Utsav Samiti before the Hindu New Year procession starting from Dimna Transport Nagar ground.

 


Jamshedpur (Nagendra)  14 मार्च संध्या 4:00 बजे हिंदू उत्सव समिति एवं हिंदू जनजागरण मंच द्वारा दिनाँक 18 मार्च को निकलने वाले नववर्ष यात्रा के निमित्त यात्रा स्थल डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में भव्य रूप से ध्वज पूजन का कार्यक्रम सनातन विधि विधान के साथ पंडित हेमंत पाठक के सानिध्य में सम्पन्न हुआ , जिसमे यजमान मुख्य रूप से समाजसेवी नीरज सिंह, आरएसएस के संजय सिन्हा , मंगल अखाडा के मुन्ना सिंह,शंकर रेड्डी,पप्पू सिंह,पार्षद व समाजसेवी राजेश सिंह हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश,अमरेंद्र पासवान, सरवन पासवान ,प्रिंस सिंह,पप्पू राव जी,सुशीला शर्मा,हिंदू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा,मनीष हिन्दूस्तानी,प्रीति सिन्हा, पवन सिंह जी हेमंत उपस्थित रहे ।


ध्वज पूजन के पश्चात पुरे शहर को भगवा ध्वज से सजायेंगे कार्यकर्ता - ध्वज पूजन कार्यक्रम सम्पूर्ण सनातन संस्कृति के अनुसार वैदिक मन्त्रोंचारण के साथ समोन्न हुआ । सर्वप्रथम पंडित हेमंत पाठक ने पांच देवताओं का आह्वान करते हुए पूजा अर्चना प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात रखे हुए सभी ध्वज का अक्षत पुष्प रोली के साथ पूजन किया गया,सभी पूजीत भगवा ध्वज अब शहर के सारे चौक चौराहे पर लगाए जायेंगे और शहर को भगवामय किया जायेगा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से  समाजसेवी शिवशंकर सिंह , योगेंद्र सिंह निराला, सुबोध श्रीवास्तव, छोटन मिश्रा, राजेश जी बम भक्तरंजन महतो,चंदन झा,अनिता शर्मा सहित जमशेदपुर शहर के प्रत्येक क्षेत्र के ऊर्जावान युवा एवं प्रबुद्ध जनों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आगामी  हिन्दू नववर्ष यात्रा को ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया साथ ही साथ इस शोभा यात्रा को विशिष्ट बनाने हेतु जमशेदपुर के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी प्रयास हो ऐसा कार्य करने की बात कही गई।


डिमना ट्रांसपोर्ट मैदान से प्रारम्भ होकर सुभाष मैदान तक जाएगी विशाल शोभा यात्रा -हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश ने बताया कि इस बार की डिमना ट्रामसपोर्ट नगर मैदान से प्रारम्भ होकर सुभाष मैदान (आमबगान)साकची तक निकलेगी यात्रा का जो रुट तय हुआ है ये अच्छा प्रयास है सभी कोई शांति सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यात्रा निकालें एवं यह यात्रा अपने आप में एक अनोखी और अनदेखी शोभायात्रा है जो प्रत्येक वर्ष अलग अलग स्थान से हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा निकाला जाता है जिसकी भव्यता वर्षों तक जमशेदपुर वासी भूल न पाएंगे । इस शोभा यात्रा का केंद्र इस वर्ष डिमना होने के कारण युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है


सनातन संस्कार और विचार को संरक्षित और संवर्धित करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है -वर्तमान सामाजिक परिवेश में विराट हिंदू समाज के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है l अपने संस्कार और वैचारिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित कर सनातन संस्कृति की सुरक्षा हमें से प्रत्येक का कर्तव्य है।  18 मार्च को डिमना ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलने वाली यात्रा में संबधित सारी जिम्मेदारी हिन्दू उत्सव समिति एवं हिंदू जनजागरण मंच ने 21 सदस्यीय संचालन समिति बनाकर प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी सौंप दीं हैं सभी कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए है । ध्वज पूजन के सफलता में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश,सुखदेव, शुभम राज हिन्दू जनजागरण मंच के अमित शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.