Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया श्रावणी उत्सव

 


"सजेगी मांग धरती की ,बजेगी धान की पायल,

कि फिर मोती लुटाने आ गए रिमझिम से ये बादल

 पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज श्रावण उत्सव के अंतर्गत स्वरचित कविता प्रतियोगिता,  मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता,  नृत्य प्रतियोगिता और  परंपरागत वेशभूषा में रैंप वॉक का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। 

दीप  प्रज्वलन कॉलेज के चेयरमैन रामबचन, सचिव गौरव कुमार बचन और अध्यक्षा रंभा देवी, प्राचार्या कल्याणी कबीर के साथ सभी व्याख्यातागणों के द्वारा किया गया। छात्राओं ने " सजेगी मांग धरती की ,बजेगी धान की पायल, कि फिर मोती लुटाने आ गए रिमझिम से ये बादल " सावन गीत गाकर समारोह का शुरुआत किया। चेयरमैन रामबचन ने भी सभी को सावन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। 

 सचिव गौरव बचन ने अपने संदेश में कहा कि आज रंभा महाविद्यालय उन्नति के पथ पर अग्रसर है। शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रियता सराहनीय है। प्राचार्या कल्याणी कबीर ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्रावण मास सकारात्मकता और सक्रियता का संदेश देता है। हम सभी को इस पावन मास का यह संदेश आत्मसात करना चाहिए। 

परंपरागत परिधान में हुए रैम्प वाॅक में मिस्टर सावन बने  अभय महतो और मिस सावन क्वीन बनी  मोनिका किंडो।

मेहंदी प्रतियोगिता में --प्रथम स्थान - प्रियंका पारिया,  द्वितीय स्थान - कंचन मिश्रा, तृतीय स्थान- सुजाता बेरा।

स्वरचित कविता प्रतियोगिता में - प्रथम स्थान -विकास भकत, द्वितीय स्थान -लिलिमा भकत, तृतीय स्थान-सायन मुखर्जी ।

नृत्य में - प्रथम स्थान- रोहित भंज, द्वितीय स्थान- नीलोत्पल मंडल, तृतीय स्थान- कंचन बिरूवा।

काॅलेज के चेयरमैन रामबचन और अध्यक्षा रंभा देवी के द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सिमरन सिंह और लीलिमा भकत ने किया। छात्रा अनीता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी व्याख्यातागणों का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template