शनिवार की सुबह कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। मां को छटपटाते देखकर उसकी बेटी बचाने के लिए आ गई। इससे दोनों करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने लकड़ी से दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि टीना शेड के घर में तार को पेड़ से बांधा गया था। घर में झूले हुए तार से बिजली जलाई जा रही थी। छप्पर के पाइप में बिजली प्रवाहित होकर कपड़े सुखाने वाले तार तक विद्युत प्रवाहित होने की आंशका है। घटना स्थल पर पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू और मुखिया दुलाल माहली भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और बिजली के खुले तारों को बदलने की मांग की।

No comments:
Post a Comment