Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आर.पी.महतो कॉलोनी में जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगो ने NH75 सड़क किया जाम

 


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 आर.पी.महतो कॉलोनी में जलजमाव की समस्या लेकर शुक्रवार को भाजपा अजज मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी ने स्थानीय लोगों के साथ राँची-चाईबासा मुख्य सड़क NH75 को जाम कर दिया। इस दौरान एक घंटा सड़क जाम रहने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की खबर पाकर आनन फानन में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल पदाधिकारी ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से वार्ता की तथा नगर परिषद के सिटी मैनेजर को समस्या को जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम को खोल दिया जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुरु हुआ।


वहीं भाजपा अजज मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी ने कहा कि, कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवया गया है। जिसके बाद भी नगर परिषद इस क्षेत्र के जलजमाव की समस्या से मोह फेरे हुए है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण बारिस के दिनो में आर.पी.महतो कॉलोनी के 25 से 30 घरों में पानी घुस जाता है. जिसके कारण स्थानीय लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि NH75 सड़क के निर्माण से पहले पूरा जल ड्रेन की सहायता से नदी में जाता था, हो सड़क निर्माण के बाद बंद कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template