Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पोड़ा भालकी में सूंडी समाज उत्थान समिति की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, Annual general meeting of Sundi Samaj Utthan Samiti held in Poda Bhalki


 # समाज के हित में कोई प्रस्तावों को किया गया पारित

#  भावतरण मंडल द्वारा रचित पुस्तक पद्मिनी का विमोचन

 #   समाज के प्रबुद्ध जनों को सम्मानित करने के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर 70 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

पोटका। पोटका  प्रखंड अंतर्गत पोड़ा भालकी आम बागान में सूंडी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की एक वार्षिक आमसभा प्रभात मंडल कि अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समाज के हजारों पुरुष महिला उपस्थित हुए। सभा की शुरुआत भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समाज के प्रबुद्ध जन जो वर्तमान नहीं रहे उनके तस्वीर पर माल्यार्पण हुए स्वागत गीत के साथ की गई। 


तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के वर्तमान ढांचे पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष सुबोध चंद्र मंडल ने आय- व्यय का व्यौरा प्रस्तुत करते हुए कोष संग्रह की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष सनत कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल व समिति के दिलीप मंडल, असित कुमार मंडल ,कृष्ण पद मंडल, आशुतोष मंडल, लखन चंद्र मंडल, हरमोहन मंडल,प्रणव मंडल,उप मुखिया मयना मंडल,राखी मंडल , पंचायत समिति सदस्य अंजलि मंडल, हेमन्त मंडल, विरेन मंडल आदि ने स्थाई कार्यालय हेतु जमीन की व्यवस्था ,महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, वर्तमान समय के परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं के गुणवत्ता पूर्ण संस्कार युक्त शिक्षा, ग्रामस्त कमेटी को सक्रिय करने एवं समाज में घट रहे असामाजिक घटनाओं को रोकने के विषय पर अपना-अपना विचार रखे। सभा का संचालन  सचिव उज्वल कुमार मंडल ने किया।


उसके उपरांत समिति का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सोमेन मंडल ,उपाध्यक्ष आशुतोष मंडल ,दिलीप कुमार मंडल, श्यामल कुमार मंडल व असित कुमार मंडल सचिव उज्वल कुमार मंडल सह सचिव कृष्णपद मंडल, अशोक मंडल, स्वपन मंडल, उत्तम मंडल कोषाध्यक्ष सुबोध चंद्र मंडल  सह कोषाध्यक्ष मुकुल मंडल, सुदीप मंडल अंकेक्षक स्वपन कुमार मंडल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीकांत मंडल , तरूण मंडल,निरंजन मंडल आदि उपदेष्टा समिति में सनत  कुमार मंडल, लखन चंद्र मंडल, हेमंत मंडल ,आशीष कुमार मंडल, असित मंडल, वीरेंद्र नाथ मंडल, शिशिर मंडल ,निखिल मंडल ,भावतरण मंडल आदि को सर्वसम्मति से रखा गया।


भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र की शुरुआत विथिका मंडल के संगीत से शुरू किया गया। तदुपरांत भवतारण मंडल द्वारा रचित पुस्तक पद्मिनी का विमोचन समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा करते हुए  वयोवृद्धो को शाल पहनाकर  सम्मानित किया गया। लेखक भवतारण मंडल ने पुस्तक पद्मिनी के विषय में बताया। उसके बाद 70 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक आशीष कुमार मंडल ने कहा प्रतिभावान बच्चों को आज अपने परिश्रम का सम्मान मिला पर जो बच्चे आज यहां जगह नहीं बना पाए उन्हें इसे सीखने की जरूरत है । 

प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक जैक बोर्ड से अनुपम मंडल, पायल मंडल सेंट्रल बोर्ड से कुणाल क्रांति मंडल, प्रीति मंडल ,  इंटरमीडिएट कला संकाय से श्रीतमा मंडल, हीरक मंडल वाणिज्य संकाय से डोली मंडल ,भास्कर मंडल विज्ञान संकाय से सुप्रिया मंडल, शिवम मंडल को पुरुष एवं महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु मोमेंटो कप, प्रशस्ति पत्र एवं चांदी का कलम देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ मैट्रिक में न्यूनतम 70% अंक एवं इंटरमीडिएट में न्यूनतम 60% अंक अर्जित करने वाले 60 छात्र - छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  अंत में माननीय मुकुल मंडल के धन्यवाद के बाद सभा के समाप्ति की घोषणा की गई।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template