Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मुंडा की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा , Villagers opened front regarding Munda's working style

 


गुवा । रविवार को ग्राम ठाकुरा मुंडा टोला में एक ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने ठाकुरा गांव के मुंडा दामू चाम्पिया के कार्य शैली को लेकर मोर्चा खोलते हुए मुंडा के खिलाफ ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया बिना ग्रामसभा कर गुवा सेल खदान में नोटसीट की बहाली में गांव के बेरोजगार युवकों का नाम न देकर अपने घर के लोगों का ही नोट शीट में काम दिलाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा आयोजित बैठक में मुंडा दामु चाम्पिया शामिल नहीं होने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। 

ग्रामीणों ने मुंडा के ऊपर यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि ठाकुरा गांव के मुंडा मैं रहते हुए 10 महीने से डाकुवा का पद खाली है। जिसकी चयन प्रक्रिया को लेकर आज तक नोवामुंडी ब्लॉक में कागजात नहीं जमा किया गया है। जिसके कारण गांव का डाकुवा का चयन नहीं हो पा रहा है। साथ ही गांव में देवरी का भी चयन प्रक्रिया मुंडा के द्वारा रुका हुआ है। जिससे आज तक ठाकुरा गांव में देवरी का भी पद खाली है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव में पूजा पाठ के लिए दूसरे गांव से देवरी को बुलाकर पूजा पाठ की जाती है। बैठक के दौरान मुंडा के ऊपर यह भी आरोप लगाया कि सेल में नोटसीट की बहाली में ग्रामीणों से पैसे की मांग मुंडा के द्वारा की जाती है। 

मुंडा से नाराज ग्रामीणों ने मुंडा को चेतावनी देते हुए कहा कि मुंडा को आखिरी मौका दी जा रही है अपने कार्य शैली को सुधारे वरना दूसरी ग्राम सभा की बैठक में नए मुंडा चयन प्रक्रिया कर नया मुंडा का चुनाव किया जाएगा। जिसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी नियम कानून के तहत मुंडा एक ही कार्य कर सकता है या तो गांव का मुंडा बने रहे या सेल में नौकरी करें। इस दौरान ग्रामीणों की ग्राम सभा में वार्ड सदस्य राजेश चाम्पिया,बीजू चाम्पिया, राहुल हाईबुरु, प्रशांत चाम्पिया,माधो चाम्पिया,मदन चाम्पिया, मंगल चाम्पिया,उदियान चाम्पिया,बंधन चाम्पिया,राहुतू हाईबुरु,बब्लु चाम्पिया, प्रधान चाम्पिया,जानुम सिंह चाम्पिया,बाजु चाम्पिया,मुंगड़ु चाम्पिया सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template