LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

अविरूप सिन्हा (भा.व.से) सारंडा वन पदाधिकारी, चाईबासा का प्रभार निवर्तमान आलोक कुमार वर्मा (भा.व.से) से ग्रहण किया, Avirup Sinha (I.F.S.) took over the charge of Saranda Forest Officer, Chaibasa from the outgoing Alok Kumar Verma (I.F.S.)

 


गुवा । अभिरूप सिन्हा ने सारंडा वन पदाधिकारी चाईबासा का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नव वन प्रमंडल पदाधिकारी अविरूप सिन्हा ने बताया कि जो भी योजनाएं आधूरी है उसे जल्द से जल्द पूरी करूंगा। बता दें कि श्री सिन्हा इससे पहले प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रांची में थे। 

वे सारंडा वन प्रमंडल में बतौर सलंग्न पदाधिकारी रह चुके है। श्री सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वे शासन में कड़क और नियम कानून का अक्षरस: पालन करने वाले पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। इस अवसर पर कोल्हान डीएफओ अभिषेक भूषण, चाईबासा डीएफओ सत्यम कुमार,संलग्न पदाधिकारी अंशुमान सहित सारंडा वन प्रमंडल के पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment