साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ नज़र आएंगे रोमांटिक फिल्म 'कुशी' में...!

मुबई । माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित और शिव निर्वाण द्वारा लिखित व निर्देशित रोमांटिक फिल्म 'कुशी' में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ नज़र आएंगे। कुशी के रिलीज़ हुए ग…

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ नज़र आएंगे रोमांटिक फिल्म 'कुशी' में...!

 


मुबई। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित और शिव निर्वाण द्वारा लिखित व निर्देशित रोमांटिक फिल्म 'कुशी' में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ नज़र आएंगे। कुशी के रिलीज़ हुए गानों, 'तू मेरी रोजा', 'अराध्या' और फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ पहले ही प्यार के मौसम के आने का एलान हो चुका है। 

'कुशी' एक खूबसूरत, आसानी से समझ में आने वाली प्रेम कहानी है जो दो युवा दिलों के जीवन को दर्शाती है जो सुंदरता, रोमांस और फिर असली दुनिया में प्यार के साथ आने वाले मुश्किलों और क्लेशों का सामना करते हैं। विजय देवरकोंडा की इमेज हमेशा से ही बॉय नेक्स्ट डोर की रही है, जिसे उन्होंने अपने दम पर बनाया है और उनमें ईमानदारी और आकर्षण है जो उन्हें प्यारा बनाता है।


वह खुद एक सिंपल फैमिली से आते हैं और उन्होंने देशभर में अपना फैन बेस बना लिया है। दूसरी तरफ, सामंथा रुथ प्रभु खूबसूरती और टैलेंट की एक परफेक्ट मिसाल के साथ स्टारडम तक एक फीनिक्स के रूप में उभरी हैं और नए जमाने की महिला का प्रतीक रही हैं, जो मजबूत और कड़ी मेहनत करने वाली है लेकिन फिर भी विनम्र हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपने कंधों पर उठाती हैं। बड़े पर्दे पर प्यार और रोमांस को फिर से नए अंदाज में परिभाषित करती फिल्म 'कुशी'1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280