Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टीएमएच में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही 26 वर्षीय मेहंदी कुमारी के परिजनों को अपराधी दे रहे हैं धमकी Criminals are threatening the family members of 26-year-old Mehndi Kumari, who is battling between life and death in TMH.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के सामने बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले पूरा परिवार अब भय के साए में जी रहा है । विगत 6 अप्रैल को संध्या के समय छः से सात अपराधी भाजपा का झंडा लगा हुआ कार से बजरंग चाय दुकान में आकर उधार चाय मांगा । चाय देने में देरी होने पर पूरे परिवार को छः से सात दरिंदों ने जमकर पीटा और दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया फिर भी जी नहीं भरा तो खौलता हुआ दस लीटर चाय, दुकान में कार्यरत 26 वर्षीय मेंहदी कुमारी के ऊपर फेंख दिया जिससे मेंहदी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई । उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है । एक और जहां मेहंदी का परिवार मेहंदी को बचाने के लिए आर्थिक संकट से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर दरिंदों ने इलाजरत मेंहदी की मां के फोन में फोन कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं । जिंदगी और मौत से संघर्ष करता परिवार ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । जानकारी मिलते ही विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद मेहंदी की मां चिंता देवी ने विकास सिंह को बताया कि हम लोग का कोई कसुर नहीं है । 


हमारा पूरा परिवार इज्जत से भरण पोषण करने के लिए चाय की दुकान चलाते हैं , लेकिन 6 अप्रैल को छः से सात अपराधी भाजपा का झंडा लगा हुआ कार से दुकान में आकर उधार की चाय मांगने लगे । चाय देने में देरी होने पर उन लोगों ने भद्दी भद्दी गालियां देकर पूरे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया । साथ ही मेरे दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया , फिर भी जी नहीं भरा तो खौलता हुआ चाय मेरी बेटी मेहंदी के ऊपर उलट दिया । आज मेरी बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही है । आर्थिक तंगी से पूरा परिवार परेशान है । उन्होंने बताया कि दूरभाष के माध्यम से उन्हें फोन कर मामले का रफा दफा करने की धमकी दी जा रही है । साथ ही अस्पताल में लड़के आकर उन्हें मुकदमा वापस लेने की बात कर रहे हैं । पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है । अस्पताल पहुंचे विकास सिंह ने मामले की जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को दिया । पुलिस अधीक्षक ने विकास सिंह को बताया कि एक अपराधी जेल जा चुका है और बाकी अन्य को भी पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है । कोई भी अपराधी इसमें बच नहीं पाएगा ।


 विकास सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि चाय बेचने वाले ओर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा के कारण ही पूरा विश्व के नजर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अद्भुत सम्मान है। लेकिन चाय बेचने वाली बेटी दरिंदों के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रही है । मेहंदी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने झारखंड प्रदेश के लोगों को आगे आने कहा है । विकास सिंह ने कहा कि बेटी समाज की होती है और सोनारी में रहने वाला यह पूरा परिवार बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं TFA के सामने बजरंग चाय दुकान चलाकर इज्जत से अपना भरण पोषण कर रहे थे । लेकिन दरिंदों ने तो दरिंदगी की सभी हदें पार कर दिया। 6 अप्रैल को 7- 8 की संख्या में दरिंदों ने शायद जल्द और उधार देने के नाम पर न केवल पूरे परिवार की पिटाई कर दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया , बल्कि मेंहदी कुमारी नामक बालिका जो मां और भाई के द्वारा चलाई जा रही दुकान में हाथ बटा रही थी , उसके ऊपर उबलता हुआ बीस किलो चाय उलट दिया । आज सुबह मुझे परिजनों ने फोन करके बताया कि इलाज के लिए रुपया नहीं है और डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए हैं । 


कभी भी बुरा खबर TMH के BCU वार्ड से बाहर आ सकता है । एक अपराधी पकड़ा गया है बाकी पकड़ से बाहर है । परिवार भयभीत है क्योंकि भाजपा के झंडा लगे गाड़ी से आए अपराधियों के कारण उन्हें ऐसा लग रहा है कि अपराधी ऊंचे रसूख वाले हैं इसलिए उनकी कोई नहीं सुनेगा । विकास सिंह ने कहा कि परिवार एवं जिला प्रशासन के पास मुख्य अभियुक्त का फोटो भी है जिसके बावजूद कार्रवाई में क्यों देरी हो रही है वह समझ से परे है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.