जमशेदपुर। जमशेदपुर के साथ कोल्हान के माटी ने विगत पांच दशक से हिंदी एवं स्थानीय भाषा के फिल्म जगत को दर्जनों नामचीन अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता, गायक, गायिका दिया है। जिसका डंका आज भी फिल्मी दुनिया में बजता है। इस कड़ी में जमशेदपुर के कदमा निवासी युवक शामिल सिंह भी शामिल है।
ऐसे शामिल एक अच्छा नृत्य कलाकार, नृत्य निर्देशक, नृत्य प्रशिक्षक व अभिनेता है। स्कूली जीवन से ही नृत्य के प्रति शामिल का काफी लगाव है। स्कूली जीवन के बाद वे काफी दिनों तक जमशेदपुर में नृत्य प्रशिक्षण स्कूल का संचालन किया। फिर उसका दिल अभिनय के तरफ खींचता चला गया। 2019 में वे फिल्म नगरी मुंबई के तरफ रुख किया।
वहां पहुंच कर वे फिल्म या टीवी सीरियल में काम करने के लिए संघर्ष शुरु किया। कई फिल्म कंपनियों में ऑडिशन दिया, कुछ कंपनियों से काम करने का आश्वासन मिला। लेकिन शामिल के तकदीर को तो और परीक्षा लेना था। करीब डेढ़ साल बाद कोरोना महामारी ने पुरे देश में कोहराम मचा दिया और फिल्मी दुनिया के ऊंची उड़ान के सपनों को दिल में दबाकर शामिल को फिल्म नगरी छोड़ कर लौह नगरी अपने घर वापस आना पड़ा।
लेकिन शामिल सिंह ने प्रख्यात कवि सोहन लाल द्विवेदी के कविता "असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो, जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम, कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती" से प्रेरणा लेकर कोरोना महामारी स्याही रात गुजरने के बाद 2022 में फिर माया नगरी मुंबई पहुंच गया और फिर से संघर्ष का दिन शुरू किया।
इस दौरान उन्हें फिल्मी दुनिया के कई निर्माता निर्देशक से मिलना जुलना शुरु हुआ। आखिर शामिल के मेहनत और संघर्ष रंग लाई और उन्हें 2022 में सोनी टीवी चैनल के मशहूर धारावाहिक "धर्मयोद्धा गरुड़" में काम करने का अवसर मिला। उसके बाद कलर्स और जियो सिनेमा के लोकप्रिय धारावाहिक "शिवशक्ति - तप त्याग तांडव" में शिव की भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता यश वर्धन व सती की भूमिका निभाने वाली शुभा राजपुत के साथ शामिल सिंह सह अभिनेता का चरित्र "अघोरी" का भूमिका निभा रहे हैं।
शिव शक्ति - तप त्याग तांडव काफी देश विदेश के दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और शामिल सिंह भी इसमें अपना अभिनय का हुनर दिखा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment