बड़ाखुर्शी के गिधिविल टोला में घर में लगी आग, सभी सामान जलकर राख, Fire broke out in the house in Gidhivil Tola of Barakhurshi, all the goods were burnt to ashes
गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी गांव के गिधिविल टोला में शनिवार दोपहर 12 बजे एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इससे घर गृहस्थी का सामान का जलकर राख हो गया। आग से करीब एक लाख रुपये…
गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी गांव के गिधिविल टोला में शनिवार दोपहर 12 बजे एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इससे घर गृहस्थी का सामान का जलकर राख हो गया। आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। रामु महतो ने बताया कि शनिवार को उनका पूरा परिवार खेत में धान रोपने के लिए खेत गया हुआ था।
मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने घर से अचानक धुंआ उठता देखा। फिर ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। आग की लपटें देखकर परिवार ने शोरगुल मचाया। परिवार पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाने लगा। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गयी। रामु महतो की पत्नी माला महतो ने बताया कि दो बेटी और एक बेटा सत्यसेवा स्कूल में पढ़ता है।
दो दिन पहले स्कूल यूनिफॉर्म और बुक खरीदकर लाया था। आग में सब जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गांव के लोग हैंडपंप और पास में लगे जलमीनार से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर पूरी खाक हो गया। परिवार के पास पहनने के लिए कपड़े और सोने के लिए बिस्तर नहीं है। वहीं, सूचना मिलने के बाद बड़ाखुर्शी पंचायत के मुखिया हरिपद सिंह और वार्ड सदस्य योगेंद्र महतो पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।



टिप्पणियाँ