पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ,Various competitions were organized in Padmavati Jain Saraswati Shishu Mandir Noamundi
गुवा । शनिवार को स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता हुई। जिसमें ( बालिका शिक्षा ) कक्षा षष्ठ से दशम तक बहनों की रंगोली प्रतियोगिता…
कक्षा अरुण से प्रथम तक के भैया बहनों का अनाज से पेस्टिंग करने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहन सुनिधि सरकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन स्वाती बारजो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बहन अलीशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में झंडा का कोलाज बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहन स्मृति महापात्रो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन मुस्कान बेहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय में अशोक चक्र का कोलाज बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहन कृतिका दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन हिमानी लागूरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ में सुभाष चंद्र बोस का कोलाज बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहन सौम्या सिंहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन शिमला बोबोंगा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पंचम में महात्मागांधी पर कोलाज बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहन ज्योति करूवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन समप्रीती पालित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा षष्ठ से अष्टम मे वन महोत्सव पर चित्रांकन प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें भैया बिष्टू बोस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन आशिया खातून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भैया कृष्णा चटर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवम एवं दशम की भैया बहनों का मेरी माटी मेरा देश पर चित्रांकन प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बहन कल्पना कुमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहन सृष्टि कुमारी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बहन पायल बेहरा एवं राशि महंती ने तृतीय स्थान किया। कोशल विकास के लिए भैया बहनो को प्रधानाचार्य ( गुरु माँ ) द्वारा साधुवाद दिया गया।





टिप्पणियाँ