बाइक में निकला सांप, युवक ने कूद कर बचाई अपनी जान, A snake came out in the bike, the young man saved his life by jumping
गुवा । सारंडा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है। सांप जंगल से लेकर लोगों के घरों में घूस कर काट रहे हैं, लेकिन अब यह सांप लोगों के खडे़ वाहनों में भी अचानक बैठ ज…
गुवा । सारंडा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है। सांप जंगल से लेकर लोगों के घरों में घूस कर काट रहे हैं, लेकिन अब यह सांप लोगों के खडे़ वाहनों में भी अचानक बैठ जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को भी सांप के काटने का खतरा बढ़ गया है।
ऐसी हीं घटना बीती रात रविवार को किरीबुरु के बैंक मोड़ के पास देखने को मिली। बैंक मोड़ स्थित एक दुकान से समान लेने एक युवक आया। युवक पास में मोटरसाइकिल खड़ा कर दुकान के अंदर गया। इसी दौरान एक सांप उसके मोटरसाइकिल में जा बैठा।
युवक दुकान से आकर बाइकपर बैठा ही था की कुछ लोगों की नजर सांप पर पड़ी। इसके बाद युवक ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। सांप को भगाने के बाद युवक सुरक्षित अपने घर गया।



टिप्पणियाँ