Gua

शुक्रवार को होने वाले कार्य समिति की बैठक को लेकर जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया गुवा का दौरा, Zip President Lakshmi Suren visited Guava for the working committee meeting to be held on Friday.

गुवा  । 8 सितंबर को गुवा में शहादत दिवस को लेकर शुक्रवार को झामुमो के तीन विधायक दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव कार्य समिति की बैठक गुवा के सेल क्लब में की जाएगी। इस कार्य समिति बैठक की समीक्ष…

 शुक्रवार को होने वाले कार्य समिति की बैठक को लेकर जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया गुवा का दौरा,  Zip President Lakshmi Suren visited Guava for the working committee meeting to be held on Friday.



गुवा । 8 सितंबर को गुवा में शहादत दिवस को लेकर शुक्रवार को झामुमो के तीन विधायक दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव कार्य समिति की बैठक गुवा के सेल क्लब में की जाएगी। इस कार्य समिति बैठक की समीक्षा को लेकर आज गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने झामुमों के कार्यकर्ताओं के साथ गुवा सेल क्लब, सभा स्थल, श्रद्धांजलि स्थल का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के बाद गुवा सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के बीच शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि आगामी 8 सितंबर को गुवा में शहादत दिवस पर शहीद हुए 11 आदिवासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचेंगे। 

इसको लेकर प्रशासन भी काफी अलर्ट है। इस दौरान गुवा दौरा में पहुंचे जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, वृंदावन गोप, हेमराज सोनार, रितेश प्रसाद, रीता बहादुर, रिमू बहादुर, गोवर्धन चौरसिया, दुर्गा देवगम, कपिलेश्वर दोंगों, सुभाष दास, हीरा मोहन पूर्ति, मनवीर देव सुरेन सहित अन्य मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280