विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर अपूर्ण क्षति बताया
कुकड़ू। कुकड़ू प्रखंड के बरिष्ठ झामुमो नेता सह 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो का शनिवार दोपहर दो बजे के करीब रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि विगत दिनों उनका तबीयत बिगड़ने से परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टीएमएच अस्पताल मे भर्ती कराया था।
जहां उनका 15 दिनों से अस्पताल के सीसीयु में चला और वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह को उनका तबीयत फिर से बिगड़ने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया, जहां इलाज के कारण में उनका निधन हो गया। वहीं उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर अपूर्ण क्षति बताया।

No comments:
Post a Comment