कुकडु। कुकडु प्रखण्ड के अंतर्गत दारूदा ग्राम से एक महीना पूर्व 6 नाबालिक बच्चों को मजदूरी का काम कराने के लिए जोसवंत तांती, गांव कांड्रा (आजाद बस्ती),थाना कांड्रा के द्वारा अपने संबंधी कुलदीप रावत ने कोड़ा भाई के कंपनी "केराविट" में काम हेतु गुजरात ले जाया गया है। परिजन ने तिरुलडीह थाना में लिखित आवेदन देकर जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के सहयोग से सभी बाहर ले गए नाबालिक लड़को को घर वापसी हेतु सूचना दिया।
परिजन ने लिखित रूप से बताया है कि हमारे बच्चो को जबरन मजदूरी कराया जा रहा है, पिछले 15 दिनों से उन्हें मजदूरी भी नही दे रहे है। उनके साथ मारपीट भी किया जा रहा है तथा घरवालों से फोन पर बातचीत तक भी नही करने दिया जा रहा है। परिजनों ने जिप उपाध्यक्ष को सूचना दिए एवं अपने बच्चो को सही सलामत घर वापस लाने हेतु उचित प्रयास का गुहार लगाए है।
मजदूरी कराने ले गए लड़को में निरंजन महतो,आकाश महतो,मधुसूदन मछुआ,माणिक मछुआ, शरत मछुआ एवं विदेशी मछुआ शामिल है। सभी नाबालिक लड़का बताया जा रहा है तथा सभी दारुदा गांव जो कुकडु प्रखंड के अंतर्गत है का निवासी बताया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment