डा सलिल जमशेदपुर का गौरव थे : पद्मा मिश्रा
जमशेदपुर। नगर जमशेदपुर की साहित्यिक संस्था आदित्यपुर साहित्यकार संघ ने अपने संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष स्मृतिशेष बच्चन पाठक सलिल की जयंती अनूठे ढंग से मनाई। उन्हें काव्य सुमन अर्पित करते हुए संस्था के सदस्यों ने उनकी ही प्रसिद्ध एवं चयनित कविताओं का पाठ किया। वर्तमान अध्यक्ष पद्मा मिश्रा.ने मिट्टी का पुत्र *कविता पढी और सलिल जी की पुत्री सुस्मिता सलिलात्मजा ने अभी हुआ हूं पचहत्तर का नामक कविता पढी। वरिष्ठ भावप्रवण कवयित्री आनंद बाला शर्मा ने भी सस्वर काव्य पाठ किया।
सचिव डा मनोज आजिज, डा रत्ना मानिक, प्रभाष झा, डा मीनाक्षी कर्ण सभी ने भाव सुमन अर्पित किये। डा सलिल जमशेदपुर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी अत्यन्त लोकप्रिय विद्वान कवि थे। वे इस शहर के गौरव थे, और इस संस्था की स्थापना की थी, ताकि सच्चा सद्साहित्य फल फूल सके, परंतु इसके पुष्पित होने से पूर्व ही वे चले गये। इस संस्था के माध्यम से कवि हरेराम राय हंस..तपन मंडल.आदि साहित्यकारो को सम्मानित भी किया गया।

No comments:
Post a Comment