Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पारगामा में विशाल इन्द मेला का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे दर्शक , Huge Ind Mela organized in Pargama, large number of spectators arrived


कुकडु। कुकड़ु प्रखण्ड के अंतर्गत गांव पारगामा में इन्द मेला के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया। मेले में काफी संख्या में दर्शक,मेला प्रेमी उपस्थित हुए। कुकडु प्रखण्ड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो  जेएमएम ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किए। मेला अध्यक्ष बताते है मेले का स्थापना 2009 में स्वपन चंद्र महतो के अध्यक्षता तथा ग्रामीणों के सहयोग से पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के हाथो से फीता काटकर स्थापना किया गया था। 

मेला मुख्यत इंद्रदेव का पूजा जो कि इन्द मेला के रूप में  पारगामा पंचायत भवन  के समक्ष हर वर्ष मनाया जाता है। मेले में विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम झुमूर गान में गोबिंदलाल महतो , पाता नाच में अंबिका महतो ने अपने कला के माध्यम से दर्शकों को आनंदित किया,अन्य कलाकारों ने अपना अपना करतब आदि झारखंडी  सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किये। 

मेला में मुख्य रूप से बिस सुत्री अध्यक्ष नीमडीह हरेकृष्ण सिंह सरदार ,जेएमएम नीमडीह प्रखण्ड अध्यक्ष हरिदास महतो, खिरोद महतो समाज सेवी मुरू,सचिन गोप जेवायएम प्रखंड सचिव नीमडीह, लालू माझी मुखिया पारगामा पंचायत, बिस सूत्री उपाध्यक्ष कुकडु नवकिशोर हांसदा, बेरासी सिरुम पंचायत जेएमएम अध्यक्ष्य कृत्तिबास महतो मेला अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो के साथ साथ मेला संचालन करता तथा हजारों के संख्या में दर्शक उपस्थित होकर मेला का लुफ्त उठाया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.