पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के रसीकनगर, मुकरुडीह ,पोखरिया, लायलम,बोंटा पंचायत के दर्जनों लाभुको के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत बकरा विकास योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह,उप प्रमुख, विधायक प्रतिनिधि और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंबुज कुमार, रसीकनगर मुखिया अर्चना सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
रसीकनगर पंचायत की मुखिया अर्चना सिंह ने अपने पंचायत के लाभुको को पंचायत मंडप परिसर में योजना के विषय में जानकारी देते हुए।पंचायत के अन्य जनता को भी योजना का लाभ उठाने की अपील की।इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सनातन सिंह,लाभुक तपन देव महतो,लक्ष्मी कुंभकार,चुनाराम महतो,अनंत महतो सहित पंचायत के दस लाभुक उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment