कुकडु। कुकडु प्रखण्ड के अंतर्गत ग्राम दारुदा के 5 नाबालिक और एक बालिग लड़का को मजदूरी कराने के लिए गुजरात के एक कम्पनी में ले जाकर उन सबको बंधुआ मजदूर की तरह जबरन काम कराया जा रहा था एवं मार पीट का भी आरोप लगाते हुए पांचों लड़को के परिवार वालों ने जिप उपाध्यक्ष को सूचना दिए घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसवा को अपने स्तर से लिखित सूचना दिए।
जिला प्रशासन तत्काल इस विषय को तिरुलडीह के थाना प्रभारी को हस्तक्षेप करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी सूचना पाकर त्वरित कारवाई करते हुए कंपनी के मालिक से संचार माध्यम से बात करते हुए तीनों लड़को को वापस उनके घर भेजने हेतु कहा। जिसके बाद 6 लड़कों को कंपनी के मालिक द्वारा ट्रेन के माध्यम से सकुशल उनके घर तक भेजा गया। लड़को के घर पहुंचने की सूचना पाकर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के साथ झारखंड आंदोलनकारी सह जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो ने उनके गांव में जाकर मुलाकात किए सभी लड़को ने खुसी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किए तथा उपाध्यक्ष को लड़को के परिवार वालों ने भी बधाई दिया। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि आगे की कार्रवाई हेतु जिला श्रम अधीक्षक से भी वार्ता करेंगे।

No comments:
Post a Comment