जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मखदुमपुर निवासी अंजन कुमार गुहा(51) ने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। अंजन कुमार गुहा की शादी एक साल पहले हुई थी। वे मुर्गी पालन का काम करते थे। उनकी पत्नी फिलहाल मायके गयी हुई है। अचानक घर में अपने आप को अकेला पाकर अंजन गुहा ने रस्सी के सहारे घर के सीलिंग पर फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
जानकारी मिलते ही पर परसुडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आस पास के लोगों से पूछने पर पता चला कि वे कुछ दिनों से काफी तनाव में रहते थे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। आखिर आत्महत्या के पीछे क्या कारण है।
No comments:
Post a Comment