Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भाजपा ने छात्र आंदोलन के समर्थन में पैदल मार्च की BJP organised a foot march in support of the student movement.

 


Upgrade Jharkhand News. भाजपा बिष्टुपुर मंडल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में बिष्टुपुर सहित पूरे जमशेदपुर बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया गया और पैदल मार्च बिष्टुपुर राम मंदिर से होते हुए बिष्टुपुर थाना गोलचक्कर से पुनः राम मंदिर पर समाप्त हुआ। 


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जटाशंकर पांडे और राजेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला कार्यसमिति के सदस्य हरि किशोर तिवारी और महेश्वर प्रताप सिंह, बिष्टुपुर मंडल प्रभारी तन्मय झा, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय और ललन द्विवेदी, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय , राजेश कुमार सिंह,महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष अशोनि मुखी,कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति,बागाजी, बीरेन मानसिंह, कोषाध्यक्ष पीनाकी ठक्कर, श्रवण कुमार और देवदत्त मुखर्जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।


बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष  मारुति नंदन पांडेय ने कहा आज जमशेदपुर  संपूर्ण बंद को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से हम धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। आप सभी ने विद्यार्थी के न्याय की मांग को मजबूती प्रदान करते हुए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन दिया। यह जनसमर्थन दर्शाता है कि जमशेदपुर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.