Gua

चिकित्सा शिविर लगाकर 166 लोगों का फाइलेरिया की हुई जांच,166 people were tested for filariasis by organizing a medical camp,

गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के कल्याण नगर स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण एवं गुवासाई के सामुदायिक भवन में मंगलवार रात 8:00 बजे से लेकर रात 11:00 तक बड़ाजामदा उप स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा फाइले…

चिकित्सा शिविर लगाकर 166 लोगों का फाइलेरिया की हुई जांच,166 people were tested for filariasis by organizing a medical camp,

गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के कल्याण नगर स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण एवं गुवासाई के सामुदायिक भवन में मंगलवार रात 8:00 बजे से लेकर रात 11:00 तक बड़ाजामदा उप स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा फाइलेरिया जांच चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान कुल 166 लोगों का जांच किया गया। इस चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों की टीम ने 166 लोगों की ब्लड सैंपल अपने साथ ले गए। 

इस दौरान चिकित्सा शिविर में आए एमपीडब्ल्यू लखेंदर सोरेन, एमपीडब्ल्यू विष्णु सरदार, लैब टेक्नीशियन विकास सागर, निगरानी निरीक्षक चिंतामणि गोप के उपस्थिति में लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। इस दौरान एमपीडब्ल्यू के लखेंदर सोरेन ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से फाइलेरिया जांच चिकित्सा शिविर लगाकर फाइलेरिया मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। 

इसके अंतर्गत कुल 300 लोगों का फाइलेरिया जांच की जाएगी। इसके तहत आज बुधवार को भी रात 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे रात तक फाइलेरिया की जांच की जाएगी। फाइलेरिया की जांच रात में ही की जाती है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280