लगातार हुई बारिश से पूरा शहर हुआ पानी पानी, नदी नाला उफान पर, घरों में घुसा पानी, Due to incessant rains the entire city was flooded, rivers and streams were in spate, water entered houses.
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार रुक रुक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चक्रधरपुर में नदियों के तटीय क्षेत्र में रहनेवाले लोग तेज बारिश से भयभीत हैं। संजय …
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार रुक रुक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चक्रधरपुर में नदियों के तटीय क्षेत्र में रहनेवाले लोग तेज बारिश से भयभीत हैं। संजय नदी का जल स्तर बढ़ गया है। कई जगह नदी का पानी पुल-पुलिया के ऊपर से बह रहा है। नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने से चक्रधरपुर के तटीय क्षेत्र पुराना बस्ती पातु कालोनी, दंदासाई और कुदलीबाड़ी लघु सिंचाई विभाग परिसर में पानी घुस गया।
इधर लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने भी हाई अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा शहर के रिटायर कॉलोनी, बंगाली टोला, चिरंजीवी ब्लॉक, चंद्ररोड, झुमका मोहल्ला,पोर्टर खोली आदि जगहों पर घुटनों से ऊपर तक पानी जमा हो गया है। पुराना बस्ती सीढ़ी घाट और बलिया घाट के इलाके जलमग्न हो गये हैं। चक्रधरपुर-गोईलकेरा व मनोहरपुर को जोड़नेवाली मुख्य सड़क पर आवागमन बंद हो गया है।
सोनुआ के चांदीपोस-झाड़गांव पुलिया के ऊपर नदी का पानी बहने से मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप है. भारी बारिश के कारण मंगलवार रात भर हुई बारिश से पुलिया के ऊपर पानी बह रहा है. सुबह के समय पुलिया के करीब तीन से चार फीट ऊपर तक नदी का पानी बहने के कारण चक्रधरपुर-गोइलकेरा और मनोहरपुर-राउरकेला जानेवाली मुख्य सड़क पर आगमन पूरी तरह बुधवार सुबह से ठप है.





टिप्पणियाँ