हाता। ब्रह्मानंद सेवा सदन जमशेदपुर की ओर से माताजी आश्रम हाता में 25 अक्टूबर 2023 बुधवार को सुबह 9 बजे से एक बजे तक निःशुल्क स्वास्थ और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने दी। यह शिविर संस्था के गुरुदेव ब्रह्मानंद की स्मृति में किया जा रहा है।उक्त शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ई, सी,जी, और नेत्र जांच निःशुल्क किया जायेगा।आम जनता इसका लाभ उठायें।
No comments:
Post a Comment