चक्रधरपुर। सफ वेलफेयर सोसाईटी के स्थापना को दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के हालिया चुनाव में निर्वाचित होने वाले सभी पांच पदधारी, चुनाव लड़ने वाले शेष 17 प्रत्याशी एवं चुनाव आयोग के चेयरमैन, वाइस चैयरमैन समेत 24 सदस्यों को सम्मानित किया गया. कुल 46 लोगों को सम्मान दिया गया।
समारोह का आयोजन उर्दू टाउन बालक मध्य विद्यालय के कोरिडोर में आयोजित किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हाजी मो मोईनुद्दीन खान उपस्थित हुए. समारोह को संबोधित करते हुए हाजी मो मोईनुद्दीन खान के कहा कि खिदमत हर कोइ नहीं कर सकता है, दो सालों से बिना किसी स्वार्थ के सफ वेलफेयर सोसायटी के युवा बिना किसी स्वार्थ के सेवा प्रदान कर रहे हैं। समारोह को अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष सैयद शहजाद मंजर, सचिव बैरम खान, उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन, सह सचिव सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष मो तौकीर, चेयरमैन शाहिद अनवर, वाइस चैयरमैन सैयद मो हसनैन आलम आदि ने संबोधित किये। स्वागत भाषण मो गिलमान अनवर, सफ वेलफेयर सोसाईटी की विस्तृत जानकारी शहबाज आलम ने दिया। मंच संचालन मो सुबान अनवर ने किया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment