गढ़वा। गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के खुथवा मोड़ के पास रविवार की दोपहर 12:00 बजे एक बस और ऑटो में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड सचिव पप्पू यादव की टीम घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका पहुंचाया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशजद ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं 35 वर्षीय असीम अंसारी को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
घायलों में अजमुद्दीन अंसारी (30 वर्ष), मैरून बीबी (25 वर्ष), अलीना (ढाई वर्ष), खुशबून समा (25 वर्ष), आरिफ अंसारी (7 वर्ष), धर्मदेव सिंह, ग्राम- जून (70 वर्ष) शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी तथा डॉक्टर आजाद ने सभी का इलाज किया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रंका थानेदार जयंत उरांव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गये। पॉपुलर बस गढ़वा से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रही थी। इस दौरान रंका थाना क्षेत्र के खुथवा मोड़ के पास एक ऑटो से टकरा गई।

No comments:
Post a Comment