Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

ग्राम सभा में चयनित दर्जनों योजनाओं को प्रशासन धरातल पर उतारे : ग्रामीण, Administration should implement dozens of schemes selected in Gram Sabha: Villagers,


गुवा।
  करमपदा स्कूल प्रांगण में करमपदा, नवागांव एवं भनगांव के ग्रामीणों की संयुक्त ग्रामसभा की बैठक मुखिया लिपी मुंडा, करमपदा के मुंडा राहुल नायक एवं नवागांव, भनगांव के मुंडा राजेश की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। मुखिया लिपी मुंडा ने बताया कि ग्रामसभा गांव से जुड़ी समस्याओं का समाधान व विकास योजनाओं का चयन हेतु आयोजित की गई है। चयनित योजनाओं को डीएमएफटी, मनरेगा, पंचायत फंड समेत विभिन्न विभागों से पूर्ण कराया जायेगा। 

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व से लगभग 60 योजनाएं ग्रामसभा से पास कर भेजी गई थी, लेकिन आज तक सिर्फ 3 छोटी-छोटी योजनाएं हीं पूर्ण हो पायी। मुंडा राजेश ने बताया कि ग्रामसभा में करमपदा में सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र, नवागांव स्कूल के पास नदी में तीन स्पैन की आरसीसी पुलिया, तीनों गांवों के स्कूलों में सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति, करमपदा से नोवामुंडी कॉलेज पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिये स्कूल बस की सुविधा, करमपदा से ओडिशा सीमा तक सड़क, तीनों गांवों में बिजली एवं पानी की सुविधा आदि के अलावे लगभग 70 से अधिक छोटी-बड़ी योजनाओं का चयन कर ग्रामसभा से पास किया गया। 

चयनित योजनाओं में अधिकतर पुरानी योजनाएं हैं, जो आज तक धरातल पर नहीं उतर पायी हैं। इस ग्रामसभा में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.