हाता। दुर्गापूजा के बाद श्रीश्री योगेस्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में अनेक कार्यक्रम होंगे यह जानकारी माताजी आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने दी।
1.आगामी 25 अक्टूबर बुधवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक ब्रह्मानंद सेवा सदन जमशेदपुर की ओर से निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर लगेगी जिसमें ब्लड सुगर,ब्लड प्रेशर,ई,सी,जी, और नेत्र परीक्षण होगा।
2.आगामी 29 अक्टूबर रविवार को अपराह्न 2 बजे से विजया सम्मेलन सह योगेस्वरी माँ की 161 वी जयंती बिबिधि कार्यक्रमो के साथ मनाई जायेगी।
3.5 नवंबर 2023 रविवार को 14 वा रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वीबीडीए और ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से होगा।
4.12 नवंबर 2023 रविवार को रात में हर वर्ष की इस वर्ष भी कालीपूजा का आयोजन किया गया है।
5.19 नवंबर 2023 को रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया है।24 को पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।
माताजी आश्रम की ओर से सभी का अग्रिम निमंत्रण है।कृपया सहयोग करें और लाभ उठाएं।

No comments:
Post a Comment