गोरखपुर। गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल ने शुक्रवार की रात लगभग 2.30 बजे गोरखपुर शहर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर होगा। निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि विगत 40 वर्षों से गीताप्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ अग्रवाल का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल स्वजन से बातकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हुतात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
No comments:
Post a Comment