चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाईक होल की चपेट में आने सीआरपीएफ के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल है एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची वेदांत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा। जवान के पैर में चोट लगा हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में आर पार के लड़ाई चल रही है।
पुलिस द्वारा गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चला रही है। गुरुवार को गोइलकेरा थाना हाथीबुरु जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीआरपीएफ के 60 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक परविंदर कुमार स्पाईक होल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि नक्सलियों द्वारा स्पाईक होल एक गड्ढा कर उसमें लोहे का रड़ लगा रखा है। और उसे जंगल में पत्ते डालकर ढक दिया जाता है।
जिसे पुलिस पहचान नहीं पा रहे हैं। गुरुवार को इस उसी स्पाईक होल गड्ढे में गिरने से सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। लोहे का रड़ जवान के पैर का आर पार हो गया। घटना के बाद घायल जवान को तत्काल सहायता एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस द्वारा चलाया गया नक्सली को विरुद्ध अभियान में पुलिस ने कई स्पाईक होल बरामद किया है। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला का एसपी आशुतोष शेखर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पा रहा है।





































No comments:
Post a Comment