Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

इंजन में आयी तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट को उड़ान से रोका, The flight was stopped from taking off after a technical fault in the engine.


रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आज सुबह पायलट की सूझबुझ ने बड़े हादसे को टाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इंडिगो फ्लाइट 8.30 बजे रांची से कोलकाता के लिए जा रही थी। तभी फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने की सूचना पायलट को मिली। जिसके बाद पायलट ने टेक ऑफ से पहले ही उड़ान रोक दी जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी के अनुसार उस वत् फ्लाइट में कुल 72 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7562 के इंजान में तकनीकी परेशानी हो गई थी। पायलट के उड़ान रोकने के बाद पायलट के द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी औऱ रिपेयरिंग टीम को इसकी जानकारी दी गयी। जानकारी मिलते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सुरक्षा के दृष्टी से सभी यात्री को फ्लाइट से बाहर निकाला गया।

वहीं एय़रपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा फ्लाइट की जांच की जा रही है। फ्लाइट से उतरने के बाद सभी यात्रियों ने पायलट का शुक्रिया अदा किया। सभी यात्रियों का कहना है कि पायलट की सूझूबुझ ने आज बड़ा हादसा होने से टाल दिया। वहीं इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट की तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही यात्रियों के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कर दी जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.