रामगढ़। महात्मा गांधी के जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा रामगढ़ के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी के आदमकद प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर उनकी जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष तरुण साव ने किया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश मंत्री सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला प्रभारी सुश्री पूजा सिंह उपस्थित हुई। युवा मोर्चा रामगढ़ कैंट मंडल के द्वारा बहुत ही गर्मजोशी के साथ प्रदेश मंत्री का अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया गया।
उसके बाद "सेवा पखवाड़ा" के तहत रामगढ़ नगर के दामोदर नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर राजागढ़ (गढ़ बाबा) परिसर में युवा मोर्चा के द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई की गई स्वच्छता कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री पूजा सिंह शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हम सभी देशवासियों को संकल्प लेना होगा कि हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी है साफ सफाई रखने से बहुत प्रकार की बीमारी स्वत: ही खत्म हो जाती है। आज देश बदल रहा है इसलिए हम सबों को भी बदलने की आवश्यकता है और देश के निर्माण में हम सभी की सहभागिता जरूरी है।
ज्ञात हो कि आज पूरे देश में भाजपा के द्वारा 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक "सेवा पखवाड़ा" के तहत कई कार्यक्रम चल रहे हैं उनमें से एक 'स्वच्छता पखवाड़ा' भी शामिल है उसी के निमित्त यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री सह येरामगढ़ विधानसभा के सेवा पखवाड़ा के विस्तारक नीतीश कुमार, रामगढ़ कैंट मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष, तरुण साव, महामंत्री अमित ठाकुर, मंत्री आकाश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी विपिन रजक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment