रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके में बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार ली है। बॉडीगार्ड को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। गोली सिर में लगने की बात कही जा रही है। बॉडीगार्ड का नाम बलराम एक्का बताया जा रहा है। उसने खुद को गोली क्यों मारी है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस मामले को लेकर सिटी एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। बहरहाल बॉडीगार्ड ने आत्महत्या की है या फिर एक्सीडेंटल गोली चली है, इसकी जांच की जा रही है। घटना शुक्रवार की सुबह 9.45 की बताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment