Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर में नम्न आंखों से दी गई मां को विदाई, Mother Vindhyavasini Seva Samiti bid farewell to her mother with humble eyes in Sundernagar.

सिंदूर खेला कर अगले साल फिर से आने का मां को दिया निमंत्रण

जमशेदपुर।  सुन्दरनगर थाना अंतर्गत जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप प्रांगण में पहली बार माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा धूमधाम से विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्र व विजयादशमी का पर्व समाप्त होने के बाद श्रद्धांलुओं ने माँ दुर्गा की नम्न आँखो से भावभीनी विदाई दी। प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व पंडाल में ब्राह्मण के द्वारा वेद मन्त्रोंच्चारण के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। 

इसके बाद माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के सदस्यों,मातृ शक्ति व युवाओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर विसर्जन जुलुस निकाली। इस जुलुस में विशेष झांकी भी निकाली गयी। इस झांकी में माँ दुर्गा हम सभी के साथ रथ पर सवार होकर साथ साथ चली एवं माँ दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के सदस्यो ने बताया कि महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेला कर शंख गर्जना के साथ ढ़ोल नागाड़ो के बीच लोग नाचते झूमते माँ दुर्गा की विदाई किये।

मौके में मुख्य रूप से पुरिहासा पंचायत कि मुखिया पोमा बास्के, वार्ड सदस्य उषा शर्मा, शशिकांत ओझा, दूधनाथ सिंह, कन्हैया पाण्डेय, रामानंद वर्मा, राजनारायण सिंह, कंचन ओझा, विकास सिंह, उमाकांत मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह, जयकृष्ण मिश्रा, अशोक सिंह, योगेश रामा, चंद्रकेतु सिंह, कृष्णकांत मिश्रा,जोन दास, सुरेश भारती, जवाहरलाल तिवारी, कमलेश सिंह, अर्जुन रामा, पप्पु पोद्दार, संजय कुमार, रामकृष्णा मिश्रा, जयकान्त सिंह, संतन ओझा, प्रभात कुमार, मनीष मिश्रा, इंदरदेव रवानी, परमानन्द गुप्ता, कमलेश तिवारी, टीटू सरायवाला, शैलेन्द्र सिंह, अजित मिश्रा, राम जी शर्मा, तेज़ नारायण राय, जितेन्द्र ओझा, विपुल मिश्रा, पप्पु वर्मा, राव जी, मातृ शक्ति के रूप शोभावती देवी, निशा देवी, जया भारती, कंचन कालिंदी, कविता ओझा, नीला देवी, दीपमाला ओझा, सुमित्रा देवी, मालती गोप, कल्पना मिश्रा, युवा साथी सोनू ,ऋषव सिंह, गोलू, राजकुमार सिंह, निशांत सिंह, राहुल, शशांक सिंह, रौनक़ सिंह, रणधीर सिंह, अमन मिश्रा, विकास राज, निशांत कुमार, कृष्णा वर्मा एवं अन्य महिलाएं व काफ़ी संख्या में युवा साथी गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.