गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में सीओ को गैर सरकारी शिक्षक संघ ने किया सम्मानित, Non-government teachers association honored CO in Gamharia block office
गम्हरिया। प्रखंड कार्यालय गम्हरिया में भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ आईपीटीए प्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी गिरेंद्र टूटी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रतिनिध…
गम्हरिया। प्रखंड कार्यालय गम्हरिया में भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ आईपीटीए प्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी गिरेंद्र टूटी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रतिनिधियों ने गम्हरिया प्रखंड को देश के पहले प्रखंड बनाने पर चर्चा की। इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत जितने भी पंचायत हैं सभी मुखिया के साथ बैठक करके उनके क्षेत्र का कोई भी युवक एवं युक्तियां बेरोजगार ना रहे एवं उच्च शिक्षा प्रतियोगिता के लिए वंचित न रहे इसपर भी चर्चा की गई।
इस पर अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि संगठन के विचारधारा बहुत अच्छी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ वार्तालाप कर योजना को सफल बनाने की कोशिश की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी राष्ट्रीय सलाहकार एस डी प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव दो नथुनी सिंह, संरक्षक प्रेम दयाल सिंह, सचिव डॉ सोहन प्रताप शर्मा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता एवं उद्योग जगत एवं समाजसेवी रंजीत कुमार एवं गुरुकुल से संजय विश्वास आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ