गम्हरिया। एस ओ ई (एन आर) प्लस टू विद्यालय सरायकेला में डाइट गम्हरिया सरायकेला खरसावां के द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी सरायकेला खरसावां जितेंद्र सिंहा, एडीपीओ प्रकाश झा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गम्हरिया की प्राचार्य सुश्री अंबुजा राज लक्ष्मी ने किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गम्हरिया के संकाय सदस्य पंकज कुमार के मंच संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत छऊ नृत्य विशेषज्ञ ब्रजेन्द्र पटनायक, आकाशवाणी जमशेदपुर के उद्घोषक शाहिद अनवर और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह थे। पंजीयन का कार्य संकाय सदस्य आर लक्ष्मण राव के द्वारा किया गया। प्रमाण पत्र वितरण की जिम्मेवारी संस्थान के लिपिक सदानंद नाग एवं संकाय सदस्य किशोर प्रसाद ने निभायी। पौधे भेंट, नाश्ता वितरण व अन्य कार्य के संपादन में संकाय सदस्य इंद्राणी पॉल और डॉ मनीला कुमारी की भूमिका रही।
इस कार्यक्रम का प्रारम्भ डायट की प्राचार्य अंबुजा राज लक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां जीतेन्द्र सिन्हा, अन्य अतिथि गण और संकाय सदस्यों द्वारा करते हुए किया गया। इस प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां के नौ प्रखंड गम्हरिया, सरायकेला, खरसावां, कुचाई, राजनगर, चांडिल, नीमडीह, इचागढ़, कुकड़ू से आए छात्रों के समूह ने रोल प्ले और फोक डांस की प्रस्तुति दी। पूर्व से निर्धारित रोल प्ले के लिए दिए गए शीर्षक - - स्वास्थ्य वृद्धि, पोषक भोजन और स्वास्थ्य, आत्म सुरक्षा, इंटरनेट गैजेट और मीडिया का सही प्रयोग दुराचार के कारण और रोकथाम पर छात्रों के समूह ने मनोरम प्रस्तुति दी। जिसमें प्रथम स्थान चांडिल के छात्र समूह ने द्वितीय स्थान गम्हरिया के छात्र समूह ने और तृतीय स्थान खरसावां के छात्र समूह ने प्राप्त किया।
फोक डांस या लोक नृत्य के लिए निर्धारित विषय : लड़का लड़की में समानता का अवसर, बच्चों के विकास में संयुक्त परिवार की भूमिका, दुराचार की रोकथाम, किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंध पर सरायकेला खरसावां के सभी नौ प्रखंड से कक्षा 8 और 9 के एक -एक छात्रों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमेंसरायकेला प्रखंड के छात्रों ने प्रथम स्थान, गम्हरिया प्रखंड के छात्रों ने द्वितीय स्थान और ईचागढ़ प्रखंड के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों को पुरष्कृत करते हुए निर्णायकों ने अपने प्रेरक उद्बोधन से छात्रों को भविष्य में और बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान की प्राचार्य अंबुजा राजलक्ष्मी के वक्तव्य से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम समापन के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं का समूह फोटो लिया गया। इस अवसर पर सरायकेला खरसावां सभी प्रखंड के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के अलावा सभी प्रखंड से नोडल शिक्षक, SOE स्कूल की प्राचार्य अंबिका प्रधान, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरायकेला खरसावां जितेंद्र सिंहा, एडीपीओ प्रकाश झा, डाइट गम्हरिया के सभी संकाय सदस्य और लिपिक सदानंद नाग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment