चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय टाउन क्लब में एस आर रूंगटा हॉल में किया गया। जिला शतरंज संघ के दिशा निर्देश पर आयोजित यह प्रतियोगिता सोहनलाल मूंधड़ा द्वारा बैजनाथ मूंधड़ा की स्मृति में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में शतरंज खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई। जिसमें पांच अलग-अलग ग्रुप में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष हीना ठक्कर ने बताया की उक्त कार्यक्रम का निरीक्षण जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा द्वारा किया गया और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ के सचिव बसंत खंडेलवाल की देखरेख में आयोजित यह प्रतियोगिता को संपन्न कराने में मुख्य आर्बिटर विशाल कुमार मिंज, आर्बिटर ज्वेल गगराई, भूपेश बालमूचू,, पुरषोत्तम सर्राफ, हर्ष शर्मा का सहयोग प्राप्त रहा।
इसके आयोजन में संघ के उपाध्यक्ष जहांगीर आलम ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि चाईबासा एवं चक्रधरपुर के विद्यालयों से कुल 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अनिल शर्मा, रमेश चंद्र दत्तानी, महेश खत्री, एन के ठक्कर, नवजीत सिंह, निरंजन प्रसाद साव, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, रितेश मूंधड़ा, सौरभ प्रसाद, शीतल मूंधड़ा, सुनीत खिरवाल, सुशील मूंधड़ा, अशोक कुमार पॉल, कन्हैयालाल अग्रवाल, निलेश दोदराजका, दुर्गेश खत्री, विष्णु अग्रवाल, हर्ष राज मिश्रा, हीना ठक्कर, सुशील चोमाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम रोटरी क्लब के अध्यक्ष हीना ठक्कर के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर पवन खिरवाल, जयदेव त्रिपाठी, अरुण कुमार, सुब्रत त्रिपाठी, जिला शतरंज संघ के संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि जिला उपसमाहर्ता प्रशिक्षु आईएएस सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित रहे और उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं यह आश्वाशन दिया की जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास करने को तत्पर है। प्रतियोगिता में बसंत राज सोय प्रथम, द्वितीय कुश मूंधड़ा, तृतीय अरनब कायल, चतुर्थ चरणजीत सरकार एवं पांचवें स्थान पर केनिथ मुखी रहे। इसके अलावा प्रत्येक ग्रुप से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

No comments:
Post a Comment