गुवा। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से नोवामुंडी में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं का चार दिवसीय आवासीय स्थानीय स्वशासन में महिलाओं कि भूमिका का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण चार दिनों तक चला। इस प्रशिक्षण में कुल 30 महिलाओं ने भागीदारी की।
इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना एवं व्यवसाय व ग्राम सभा में भागीदारी करना तथा अपने गांव की समस्याओं को जानना एवं ग्राम सभा में दर्ज कराने योग्य बनाना है। यह टाटा स्टील फाउंडेशन की एक नई पहल है ताकि वो समूह अपने जीवन में आगे बढ़े और समूह को और मजबूत कर महिलाओं को एक नई राह दिखाएं।

No comments:
Post a Comment