गुवा। किरीबुरु के सेलकर्मी नवी रसुल के घर के सामने से अज्ञात चोरों ने उनका लगभग 15 किलो का लाल रंग का बकरा चोरी कर लिया। नवी रसुल का आवास मस्जिद लाइन में है। बकरा जब घर के पास नहीं दिखा तो वह खोजबीन किये, लेकिन बकरा कहीं नहीं मिला। उन्होंने स्थानीय मांस विक्रेताओं के पास जाकर पता लगाने की कोशिश की। वे बकरे को बकरीद में कुर्बानी देने हेतु पाल रहे थे।
उल्लेखनीय है किरीबुरु, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न गांव क्षेत्रों से बकरी की चोरी की घटना निरंतर जारी है। चोरी की घटना को अंजाम झारखंड एवं ओडिशा के कई चोर गिरोह दे रहे हैं। इसके लिये मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहन का भी इस्तेमाल करते हैं। बीते दिनों गुवा थाना क्षेत्र के घाटकुड़ी गांव के समीप मुख्य सड़क से बोलेरो सवार बकरी चोरों को ग्रामीणों ने चोरी की बकरियों के साथ रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।
No comments:
Post a Comment