तारा पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जंयती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, Various competitions were organized in Tara Public School on the birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.
पोटका। हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जंयती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्री नर्सरी से लेकर क्लास युकेजी में कविता प्रतियोगिता म…
इस अवसर पर प्राचार्य कमलेश मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी से हमें अहिंसा का पाठ पढ़ना चाहिये और यह सीखना चाहिये कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो। सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिये तथा लाल बहादुर शास्त्री ने भारतीय राजनीति और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। जो अपनी सादगी, ईमानदारी और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। इस अवसर पर प्राचार्य कमलेश मिश्र एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं के हाथों सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके शिक्षक हेमचंद्र पात्र,सपन पात्र, अंबुज प्रमाणिक, अर्जुन झा, मिहिर गोप, शिक्षिका बबिता टुडू, संगीता सरदार, निकिता गोप, संगीता पाल, रिया यादव, पानमुनी भुमिज, जसमीन मुर्मू एवं सुमित्रा बेहरा आदि छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।



.jpeg)

टिप्पणियाँ