रायगढ़ की केमिकल कम्पनी में धमाके के साथ विस्फोट, 04 लोगों की मौत, Explosion in chemical company of Raigarh, 04 people died.
रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड कम्पनी में शुक्रवार को सुबह जोरदार विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। इस अग्निकांड में चार मजदूरों की मौत हो गयी और तीन मजदूर घायल हो गये…
रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड कम्पनी में शुक्रवार को सुबह जोरदार विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। इस अग्निकांड में चार मजदूरों की मौत हो गयी और तीन मजदूर घायल हो गये हैं। इन तीनों को महाड ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 11 मजदूर लापता बताये जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड कम्पनी में सभी मजदूर काम कर रहे थे। अचानक कंपनी में जोरदार विस्फोट होने के बाद कम्पनी में आग लग गयी। साथ ही, कम्पनी में जहरीली गैस का रिसाव भी होने लगा। इससे कम्पनी में मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी थी।
इससे कम्पनी में चार मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तीन मजदूरों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कम्पनी से फायर ब्रिगेड के जवानों ने मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 11 मजदूर लापता बताये जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड के जवान यहां आग बुझाने के साथ लापता मजदूरों को सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं।


टिप्पणियाँ