CKP

पुलिस ने किया नक्सलियों का तीन बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में समान किया बरामद, Police demolished three bunkers of Naxalites, recovered huge quantity of goods

चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की चल रही अभियान में रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगा हैं। पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्ष…

 पुलिस ने किया नक्सलियों का तीन बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में समान किया बरामद, Police demolished three bunkers of Naxalites, recovered huge quantity of goods

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की चल रही अभियान में रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगा हैं। पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों का तीन बंकर ध्वस्त कर भारी मात्रा में सामान बरामद किया। हालांकि पुलिस यहां पहुंचने से पहले नक्सली बंकर छोड़कर फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी  नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।


जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN. 203 BN. 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN. 193 BN. 134 BN. 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावत्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। 


अभियान के दौरान शनिवार और रविवार को टोंटो थानान्तर्गत ग्राम राजाबासा के समीप जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित अभियान के क्रम में गोईलकेरा और टोंटो थानान्तर्गत तिलाइबेरा और राजाबासा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए तीन नक्सली बंकर को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही नक्सली कैंप से दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही अभियान जारी है।


बरामदगी समान : 05 KG का 01 I.E.D., बीजीएल-02, एस०एल०आर० बॉडीपार्ट-01, एके 47-20 का खाली फेस, बीजीएल खाली राउंड-1, सिलाई मशीन-1, प्रिंटर कैटरिज-10, बैटरी 12 वोल्ट-1, दवा और पट्टी-बड़ी मात्रा में, सिंटेक्स 500 एलटी-1, ड्रम 200 एलटी-1, इलेक्ट्रिक तार 100 मीट्रिक टन, कैरी बैग नायलॉन-2, तिरपाल 20x20-1,  DHAGE-10 रील, लैब टेस्ट ट्यूब -5, बेल्ट-1, टिफिन-2, 25. ड्यूरसेल बैटरी-2, अन्य दैनिक उपयोग की सामान शामिल हैं।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280