Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जमशेदपुर पहुंचे, कहा 2024 के चुनावों में मोदी की जुमलेवाज सरकार का अंत और इंडिया गठबंधन की जीत का डंका बजेगा , Chairman of Bihar Minority Commission reached Jamshedpur, said that in the 2024 elections, Modi's Jumlewaaz government will end and the victory of India alliance will ring out.


जमशेदपूर।
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रियाजुल हक़ उर्फ राजू जी जमशेदपुर पहुंचे। वे अपने निजी कार्य से यहां आए थे। जमशेदपुर परिसदन में  कांग्रेस जिला अध्यक्ष आंनद बिहारी दूबे , महिला मोर्चा अध्यक्ष नलिनी सिन्हा एवम ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवेश राज उर्फ राजा बाबू ने आयोग के अध्यक्ष हक साहब को पुष्प गुच्छ देकर एवम शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और जमशेदपुर मे उनका स्वागत किया। इनके अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं द्वारा भी परिसदन पहुंचकर बिहार अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में हक़ साहब ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित होगी और भारत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य आज प्रगति के मापदंडों को छू रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सफल नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार युवाओं को दिए गए वादे के तहत उन्हें नौकरी दे रही है। जाति जनगणना जो देश के कई राज्यों में मांग हो रही है, उसे बिहार राज्य सरकार ने कर दिखाया है और इसके बाद कई राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

हक़ ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों से देश के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन का भारत मे डंका बजेगा और देश मे विकास की धारा बहेगी। वहीं भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के झूठे आश्वासन से जनता ऊब चुकी है। भारत को इंडिया गठबंधन ही विकास के पथ पर आगे लेकर चल सकता है। केन्द्र की जुमलेवाज सरकार को जनता 2024 के चुनाव मे बाहर का रास्ता दिखा देगी। 

हक ने कहा कि बिहार राज्य में अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जमशेदपूर परिसदन में हक साहब के साथ कांग्रेस नेता राजीव कुमार झा , राजद युवा नेता शाजिद रजा व अन्य मौजूद थे।

नीतीश जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन देश में एक नया आयाम प्रस्तुत करेगा : राजीव कुमार झा : कांग्रेस नेता राजीव कुमार झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन देश में एक नया आयाम प्रस्तुत करेगा, जिसकी शुरुआत बिहार से हो गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने से अब कोई भी रोक नहीं सकता है। राहुल गांधी की संघर्ष का प्रतिफल 2024 के चुनाव में आवश्य देखने को मिलेगा और अगली सरकार दिल्ली में इंडिया गठबंधन का ही बनेगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template