नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : प्रफुल्ल को मिस्टर और सलोनी को मिस फ्रेशर एमबीए 2k23 का ताज, Netaji Subhash University: Prafulla crowned Mister and Saloni crowned Miss Fresher MBA 2k23
जमशेदपुर। जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं ने नवनामा…
साथ ही उन्होंने छात्रा-छात्राओं को विश्वविद्यालय के कायदे-कानून की जानकारी दी। उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन और समय की पाबंदी नितांत आवश्यक है। इसके अलावा उपस्थित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। साथ ही परीक्षा, कक्षा संचालन आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर सीनियर छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं नवनामांकित छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके लिए विशेष रूप से फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रफुल्ल तिवारी को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया, जबकि सलोनी को मिस फ्रेशर एमबीए 2k23 का ताज पहनाया गया।
समारोह के दौरान टीजीई इवेंट में कई अन्य टैग शामिल थे और विजेताओं को अलग-अलग उपहारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने इसकी काफी सराहना की।


टिप्पणियाँ