CKP

बारिश के भेंट चढ़ मैच,दोनों टीमों ने बाँटे बराबर-बराबर अंक, Match washed out due to rain, both teams shared equal points

चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज राइवल क्लव गुवा एवं गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा के बीच खेला गया मैच बारिश के भेंट चढ़ गया…

 बारिश के भेंट चढ़ मैच,दोनों टीमों ने बाँटे बराबर-बराबर अंक, Match washed out due to rain, both teams shared equal points

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज राइवल क्लव गुवा एवं गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा के बीच खेला गया मैच बारिश के भेंट चढ़ गया। आयोजकों के तमाम प्रयासों के वावजूद भोजनावकाश के बाद मैच कराना संभव नहीं हो पाया और अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की तथा प्रतियोगिता के नियमानुसार दोनों टीमों के बीच बराबर-बराबर अंक बाँट दिए गए। 

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायवल क्लब गुवा की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट खोकर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। मध्यमक्रम के बल्लेबाज ललित तांती ने आठ चौकों एवं दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज निकेत सिंह ने 27, सतीश दास ने 26, रतिकांत महंता ने 13 तथा रोहित गुप्ता ने 12 रन बनाए। 

गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्की राज चौधरी ने 29 रन देकर तीन विकेट तथा कप्तान धीरज कुमार ने 34 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। सरोज महतो एवं जतिन भारद्वाज को एक-एक सफलता हाथ लगी। 

गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 178 रन बनाने थे, परंतु भोजनावकाश के समय अचानक आई तेज बारिश के कारण मैच आगे नहीं हो पाया। ग्राउंड्समैन के तमाम प्रयासों के बावजूद पीच एवं आउटफील्ड अधिक गीला होने के कारण दोनों अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया और प्रतियोगिता के नियमानुसार दोनों टीमों के बीच बराबर-बराबर अंक बाँट दिए गए।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280