CKP

मृतक के परिजनों को समाजसेवी ने किया आर्थिक मदद, Social worker provided financial help to the family of the deceased

चक्रधरपुर।  बंदगांव कराइकेला गांव निवासी 35 वर्षिय संजय साहू का पिछले दिनों गंभीर बीमारी में मौत हो गई थी। उसकी मौत की खबर पाकर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई मृतक के घर पहुंचे और उसे आर्थिक मदद किया । …

 मृतक के परिजनों को समाजसेवी ने किया आर्थिक मदद, Social worker provided financial help to the family of the deceased

चक्रधरपुर। बंदगांव कराइकेला गांव निवासी 35 वर्षिय संजय साहू का पिछले दिनों गंभीर बीमारी में मौत हो गई थी। उसकी मौत की खबर पाकर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई मृतक के घर पहुंचे और उसे आर्थिक मदद किया । मौके पर श्री गागराई ने कहा कि मृतक के परिजनों को सभी सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा बंदगांव बीडीओ गिरजानंद किस्कु से बात हुई है। मृतक घर का कमाने वाला ब्यक्ति था। सरकार योजनाओं  समेत अन्य सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा यह बहुत दुखद घटना है। उन्होंने कहा जहां तक हो सकेगा अन्य लोगों की ओर से उसके परिवार को सहायता प्रदान कराई जाएगी। जिससे मृतक का क्रियाकर्म हो सके। उन्होंने कहा हमारी सदा कोशिश है कि जरूरत मंद की हर संभव मदद किया जाये। उन्होंने कहा अब ठंडा आ रहा है जरूरत मंद एवं गरीब तथा असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण दीपावली के बाद कि जाएगी। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, सुबास कालंदी, राजीव सारंगी, रामराय सामड, कुना मिश्रा समेत मृतक के परिजन उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280