LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

बहरागोड़ा के बेला गांव में सांसद ने उपलब्ध कराया 63 केवी का ट्रांसफार्मर, MP provided 63 KV transformer in Bela village of Baharagora.


बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के आस्ती - बेला गांव के ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने पर विवश थे। दीपावली पर्व पर गांव में रोशनी नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि को देकर गांव में नये ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की। सूचना पाकर श्री पुष्टि ने इसकी सूचना सांसद विद्युत वरण महतो को दी।

सूचना पाकर सांसद ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर देने की बात कही। सांसद की पहल पर दीपावली के दिन गांव में नये ट्रांसफॉर्मर लगने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसके लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, संजय प्रहराज, तपन पैड़ा, चंदन सीट, श्याम दे, बापी माईति, प्रसाद माईति, अनिल दास, रसिक माईति, रास बिहारी माईति, गया प्रसाद माईति, नन्द किशोर माईति समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment