LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी मंगलवार को आएंगे रांची, एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक करेंगे रोड शो, PM Modi will come to Ranchi on Tuesday, will do road show from airport to Raj Bhavan,


रांची। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे को लेकर कुछ परिवर्तन किया गया है। 15 के स्थान पर अब पीएम मोदी 14 नवंबर को ही रांची आएंगे। जानकारी के अनुसार पीएम रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे। इसके बाद राजभवन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस मुख्यालय और झारखंड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों में जुट गया है। पीएम 14 नवंबर की शाम रांची पहुचेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद वे वीर बिरसा के जन्मस्थली उलीहातु (खूंटी) के लिए रवाना होंगे. विदित हो कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था।

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। 14 नवंबर की सुबह से ही रोड के दोनों किनारों के अधिकांश रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। 3000 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग विंग से तुरंत रांची में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पांच आईपीएस अफसर के साथ-साथ आधा दर्जन के करीब डीएसपी को राजधानी में होने वाले रोड शो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखंड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखंड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ. बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ रांची के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया.

No comments:

Post a Comment